फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान से अवैध निर्माण हटाया गया

Wed, 02 Sep 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र में गादियाना कब्रिस्तान से बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध निर्माण हटवा दिया। इससे कब्रिस्तान की जमीन पर चाहरदीवारी बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी बनाने के आदेश दिए थे। इसके लिए बजट भी मिल गया था, लेकिन गदियाना कब्रिस्तान पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। चाहरदीवारी का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान की जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की थी। इसकी वजह से निर्माण कार्य रुका हुआ था। करीब एक महीना पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कब्रिस्तान की नापजोख कराई थी। इसके बाद उसकी जमीन पर कब्जा करे लोगों को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को शाम चार बजे एसडीएम एपी श्रीवास्तव, सीओ सिटी डॉ.कृष्ण गोपाल पुलिस और पीएसी के साथ कब्रिस्तान से कब्जा हटाने पहुंच गए। उनके साथ नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन भी थी। अधिकारियों ने कब्जेदारों से अपना-अपना सामान हटाए जाने की चेतावनी दी। यहां रहने वाले हाजी वसीम ने कब्रिस्तान की जमीन पर लकड़ी की टाल चला रहे थे। वह इस जमीन को अपना होने का दावा कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक बात नहीं सुनी। जेसीबी मशीन से कब्जे का ढहा दिया गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग कब्जा हटाने के विरोध में थे, लेकिन उनकी एक नहीं चली। तमाशाबीनों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस और पीएसी को काफी मशक्कत करने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें