फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप निकली तो बढ़ गई उमस

Fri, 07 Jul 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़कों पर कूड़े के ढेर फैलने से पैदा हुई फिसलन  
विज्ञापन


शुक्र्रवार सुबह से दोपहर बाद तक बारिश होती रही। बारिश थमी तो तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। हालांकि, दोपहर एक बजेे के बाद बादल फिर घने होकर बरसने लगे। रुक-रुककर हो रही बरसात से लोगाें कोे गर्मी से राहत मिली, लेकिन नाले-नालियों से निकाली गई गंदगी सड़कों पर फैलने से फिसलन हो गई।
विज्ञापन


इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पारा दो डिग्री और लुढ़क गया है। बारिश होने पर सुबह मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी के प्रकोप से निजात मिल गई, लेकिन दस बजे के बाद धूप निकलनेे के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दोेपहर एक बजे के बाद मौसम ने फिर मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे तक बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग में शाम पांच बजे तक 8.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन अभी भारी वर्षा के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें