फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग काउंटर पर भिड़े दो जवान

Tue, 19 May 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट पहले लेने के चक्कर में दो जवान आपस में भिड़ गए। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। टिकट लेने के लिए लाइन में लगे मौके पर मौजूद जीआरपी ने दोनों को समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे आर्मी और एसएसबी का जवान रिजर्वेशन कराने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला बढ़ और गालीगलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान किसी ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। बुकिंग काउंटर के पास ड्यूटी कर रहे जीआरपी सिपाही ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें