कोतवाली क्षेत्र में चौक सराफा बाजार में लेनदेन के विवाद को लेकर शनिवार को दो सराफा व्यापारी भिड़ गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
चौक क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक सराफा व्यापारी से करीब 1.22 लाख रुपये के उधार में जेवर लिए और दूसरे व्यापारी की दुकान पर उन जेवरों को गिरवीं डाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों जेवर देने वाले और गिरवीं रखने वाले व्यापारियों में विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। एक पक्ष ने दुकान पर हमला बोलकर जेवर लूटने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल आरएन चौधरी से शिकायत की। इसी बीच व्यापारियों की भीड़ कोतवाली में इकट्ठी हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दे दी गई। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में बैठकर समझौता कर लिया।