फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का सेलफोन बस में खोने पर हंगामा

Sat, 01 Jul 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षु छात्रा का कीमती मोबाइल बस में खो जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। मोबाइल नहीं मिलने पर बस को थाने लाया गया। यहां पर महिला व पुरुष यात्रियों की तलाशी ली गई, लेकिन फिर भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद बस गंतव्य को रवाना हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। छात्रा की ओर से मोबाइल गुम होने की तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन

नगर की सिंह कॉलोनी निवासी बीटीसी प्रशिक्षु रजनी सिंह शाहजहांपुर के ददरौल डायट से प्रशिक्षण प्राप्त करके शाहजहांपुर डिपो की बस से शुक्रवार शाम को तिलहर लौट रही थीं। रास्ते में गांव कपसेड़ा के पास बस में हिचकोले लगनें के दौरान मोबाइल उसके हाथ से छूटकर बस में कहीं गिर गया। मोबाइल गिरते ही छात्रा ने बस में तलाश किया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। बस में बीटीसी प्रशिक्षु संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी बैठे थे, उन्होंने छात्रा का मोबाइल न मिलने पर बस को सीधे तिलहर थाने ले चलने का कहा। यहां पर महिला पुलिस ने महिलाओं की तथा अन्य पुलिस ने पुरुष यात्रियों की तलाशी ली, लगभग आधे घंटे तक तलाशी अभियान के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। एसआई सुभाष ने बताया की तलाशी के बाद भी बस में किसी यात्री के पास मोबाइल नहीं मिला। बाद में छात्रा ने मोबाइल खो जाने की तहरीर दी। लगभग आधे घंटे तक तलाशी अभियान के बाद बस गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें