फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकतरफा प्रेम में घर में घुसकर छात्रा के मारीं गोलियां 

Sun, 22 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र गांव नवादा इंदेपुर में इकतरफा प्रेम में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर छात्रा के पेट और सीने में गोली मार दी। युवक ने बचाने आए छात्रा के पिता पर भी फायर झोंक दिया, जिससे वह छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालत गंभीर होने के कारण छात्रा को बरेली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

नवादा इंदेपुर में रहने वाली यह 22 वर्षीय युवती शहर के ही एक डिग्री कॉलेज की एमए फाइनल की छात्रा है। उसकी मां के मुताबिक शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ले का ही शिवप्रताप सिंह (23 वर्ष) उनके घर पर आया और उनके पति से बातचीत करने लगा। शिवप्रताप ने उनकी बेटी से बात करना चाही लेकिन उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने गोट से तमंचा निकालकर छात्रा पर दो फायर झोंक दिए। एक गोली सीने और दूसरी पेट में लगी। यह देखकर छात्रा के पिता बचाने आए तो सिरफिरे युवक ने उन पर भी फायर झोेंक दिया। गोली उनकी कनपटी छूती निकल गई। हाथ में कुछ छर्रे लगे हैं। युवक ने तमंचे से ताबड़तोड़ पांच फायर किए। मौके पर भीड़ इकट्ठी होते देख वह अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। आननफानन में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बताने पर परिवार वाले उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले आए। बाद में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी शिवप्रताप सिंह के खिलाफ बयान दिए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन चौधरी के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें