फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के कारोबारी ने पुलिस के खुलासे पर उठाए सवाल

Sun, 22 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पुराना मिल कंपाउंड स्थित पीपी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक विकास अरोरा ने उनके यहां हुई चोरी के मथुरा में हुए खुलासे पर सवाल उठाए हैं। अरोरा का कहना है कि 16 मई को उनके शोरूम से 32 एलईडी टीवी और 26 स्टेब्लाइजर चोरी हुए थे। मथुरा पुलिस ने खुलासा कर केवल 15 एलईडी टीवी ही बरामद किए हैं। इतना ही नहीं मथुरा पुलिस चोरों की बात पर यकीन कर केवल 22 एलईडी टीवी चोरी होने की बात कह रही है और 26 स्टेब्लाइजर की चोरी की बात भी नहीं मान रही।
विज्ञापन


विकास अरोरा का कहना है कि पहले कोतवाली पुलिस को दी अपनी तहरीर में उन्होंने 47 एलईडी टीवी चोरी होने की बात कही थी। बाद में पता चला कि केवल 34 एलईडी टीवी ही चोरी हुए थे, जिनमें से दो टीवी पास की छत पर पुलिस को मिल गए थे। इसकी जानकारी पुलिस को देकर तहरीर में संशोधन कराया गया था। अगर पुलिस को झूठी जानकारी देनी होती तो यह संशोधन क्यों कराया जाता। विकास अरोरा ने कहा कि ज्यादा टीवी की चोरी दिखाकर उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला। वह सेल्स टैक्स देते हैं। उनके पास प्रत्येक टीवी का पूरा ब्योरा है।

विकास अरोरा का कहना है कि मथुरा पुलिस ने चोरी गए तीन 40 इंची टीवी में से एक भी बरामद नहीं किया। इसके अलावा तीन टीवी 32 इंच के भी चोरी हुए हैं। बरामद किए गए ज्यादातर टीवी 24 इंच के हैं। मथुरा पुलिस ने पांच शोरूम में हुई चोरी का खुलासा किया। पांचों जगह 152 एलईडी टीवी चोरी हुए थे, मथुरा पुलिस ने इसमें से केवल 52 ही बरामद किए हैं। अरोरा ने कहा कि हाथरस पुलिस को इस मामले में दोबारा जांच करनी चाहिए। आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करनी चाहिए, ताकि चोरी का पूरा सच सामने आ सके।
विज्ञापन


सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक के सामने पूछताछ में चोरों ने 22 एलईडी चोरी होने की बात कही थी। दोनों चोर दो पहिया वाहन पर आए थे और 11-11 टीवी ले गए थे। इससे ज्यादा टीवी या स्टेब्लाइजर ले जाना मुमकिन भी नहीं रहा होगा। जरूरी होने पर आरोपियों की रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें