फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ के सिर में गोली मारी

Sun, 14 Dec 2014 11:35 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में कंडे की बठिया पर कब्जे के विवाद को लेकर अधेड़ को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के पुवायां रोड पर लक्ष्य इंस्टीट्यूट के पास स्थित गांव आदमपुर दक्षिणी के रहने वाले 45 वर्षीय अधेड़ राम सिंह का पड़ोस के रहने वाले नरवीर सिंह से कंडे बठिया की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात से नरवीर रामसिंह से खुन्नस खाए रहता था।

रविवार को शाम सवा सात बजे के करीब रामसिंह कहीं जा रहे थे। तभी नरवीर ने आकर उस पर फायर कर दिया, जो रामसिंह के सिर में लग गया। फायर की आवाज सुनकर घरवाले उस ओर दौड़ पड़े। इस पर नरवीर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने रामसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक रामसिंह की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें