फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़

Wed, 04 Oct 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ जा रही अमृतसर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन में लखनऊ की एक युवती से बागपत के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। कंट्रोल से मेसेज पास होने के बाद बुधवार सुबह ट्रेन को यहां शहर के स्टेशन पर रोक कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। युवती की ओर से आरपीएफ ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

अमृतसर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन मंगलवार रात दिल्ली से लखनऊ के लिए चली थी। ट्रेन की एसी कोच बी-थ्री में सीट संख्या 65 पर लखनऊ की एक युवती बैठी हुई, जबकि सीट संख्या 70 पर बागपत के सूर्यनगर निवासी मनोज कुमार सिंह भी सफर कर रहे थे। तड़के लगभग छह बजे ट्रेन जब बरेली से शहर की ओर आगे बढ़ी तभी लखनऊ की युवती से बागपत के मनोज ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी हरकतों से आजिज आकर युवती ने टीटीई को जानकारी दी। इसके बाद कंट्रोल रूप को बताया गया। सुबह 6:35 बजे कंट्रोल से मैसेज पास होते ही शहर के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की फोर्स लग गई। सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन जैसे ही रुकी, तभी कोच संख्या बी-थ्री में पहुंचकर रेलवे के जवानों ने युवक को पकड़ लिया। उसे आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने हिरासत में ले लिया। युवती से मामले की जानकारी करने के बाद उससे तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट में छेड़छाड़ आदि की धारा 145 के तहत रिपोर्ट कर उसका चालान कर दिया। युवती का कहना था कि मनोज उसे पिछले स्टेशनों से परेशान करता चला आ रहा था। आजिज आकर उसे शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें