फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से टकराकर मिल कर्मी की मौत

Sun, 15 Feb 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाले तिलहर चीनी मिल कर्मचारी 40 वर्षीय उमेश सिंह चौहान की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाले उमेश सिंह चौहान तिलहर चीनी मिल में डेलीवेज कर्मचारी थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बाईपास के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घायल तिलहर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार शव को लेकर तिलहर थाने आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के घर पत्नी उर्मिला एक बेटा विजय और एक बेटी दिव्यांगना हैं।
सड़क हादसों में छह लोग घायल :  अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी निवासी वशीर खा, रोजा क्षेत्र के गांव उदियापुर निवासी सर्वेश, आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी तस्दीक खां, सिंधौली क्षेत्र के छोटे लाल, पुवायां क्षेत्र के गांव अगंवा निवासी पच्चू लाल और खुटार क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी सौरव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें