लकड़ी की महिला ठेकेदार ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे लकड़ी का कटान कराने के बहाने बाग में ले गए और रेप किया। हालंाकि इस मामले में राजीनामा हो जाने की भी चर्चा है।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह लकड़ी ठेकेदार है। जनपद लखीमपुर के थाना पसगवां निवासी दिलीप और सुनील नाम के दो लोगों ने उससे गांव उबरिया में स्थित एक बाग का कटान कराने के संबंध में बात की और मंगलवार शाम को बाइक से बाग दिखाने के बहाने ले गए। आरोप है कि गांव स्थित बाग में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। इधर, चर्चा यह भी है कि कुछ लोगों ने महिला और आरोपियों का समझौता करा दिया है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने बताया कि राजीनामा का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।