फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सौ ग्राम चरस के साथ पंजाब के चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
विज्ञापन
चरस तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिलहर के खनपुरा से तस्करी कर पंजाब ले जा रहे थे चरस
विज्ञापन


नगर से सटे गांव खनपुरा से एक नशा कारोबारी से सात सौ ग्राम चरस लेकर जा रहे पंजाब प्रांत के खन्ना क्षेत्र के चार तस्करों को पुलिस ने सूचना पर दबोच लिया। तीन तस्करों के पास से चाकू भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि खनपुरा गांव के एक नशा कारोबारी के यहां से चार लोग चरस लेकर हाईवे की ओर जा रहे हैं । सूचना पर एसआई विनोद कुमार, फोर्स के साथ तस्करों की तलाश में निकले। कोतवाल रजी अहमद ने बताया कि हाईवे पर एक फिलिंग स्टेशन के पास पुलिस ने घेराबंद.ी कर चारों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास सात सौ ग्राम चरस और तीन चाकू बरामद हुए। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह पंजाब प्रांत के जिला लुधियाना के कस्बा पायल के रहने वाले हैं। तस्करों ने अपने नाम जसवीर पुत्र सुरजीत सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह, संजय पुत्र पवन कुमार और सिमरजीत सिंह पुत्र राजवीर सिंह बताए। तस्करों ने बताया कि वह खन्ना शहर में किराये पर रहकर कैटरिंग का काम करते हैं। तिलहर के गांव खनपुरा के एक व्यक्ति से उन्होंने यह चरस ली थी। इसे पंजाब लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें