25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित एक काबू
कैथल। सीआईए-वन पुलिस एक शराब तस्कर को काबू करते हुए आरोपी के कब्जे से 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल राजङ्क्षसह, एचसी शुभकर्ण व हवलदार राजेश की टीम ने गांव नौच से मांगना की तरफ जा रहे थे। पुलिस टीम को गुरूद्वारा गोङ्क्षवदपुरा डेरा प्लाट नौच के पास एक युवक साहब ङ्क्षसह निवासी नौच को काबू कर तलाशी लेने पर 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। थाना सदर में मामला दर्ज कर आरोपी को हेड कांस्टेबल विक्रम ङ्क्षसह द्वारा आबकारी अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।