फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर सराफ से साढे़ चार लाख के जेवर ठगे

Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की पटी गली में रविवार को दिनदहाड़े ठगों ने पुलिस बनकर सराफ से साढ़े चार लाख रुपये के जेवर ठग लिए। पीड़ित की घटना पर पुलिस ने ठगों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन

मोहल्ला भाटनटोला निवासी रजनीश तिवारी की कस्बा कांट में सोने चांदी के जेवर बिक्री की दुकान है। दोपहर में करीब 12.30 बजे रजनीश घर से दुकान जाने के लिए पैदल निकले थे। उनके मुताबिक पटी गली में तीन लोगों ने अपने आप को पुलिस बताकर उनको रोक लिया। ठग कहने लगे की आगे चौराहे के पास स्मैक और तमंचे पकड़ेे गए हैं, इसीलिए तलाशी अभियान चल रहा है। रजनीश ने बताया कि वह सराफा व्यापारी हैं और अपनी दुकान खोलने जा रहा है, लेकिन तीनों ठगों ने उनके कंधे पर पड़े बैग की चेन खोलकर तलाशी करने लगे। इसी बीच में एक ठग रजनीश से बोला कि तुम्हारी आंखें लाल है, इसका मतलब तुमने स्मैक पी रखी है। इसी बीच दूसरे ठग ने बैग में रखे दो डिब्बों के जेवर एक डिब्बे में किए और दूसरा खाली डिब्बा रजनीश के बैग में रख दिया। इसके बाद रजनीश से कहा कि सीधे चले जाओ अब आगे तुम्हारी चेकिंग नहीं होगी। कुछ दूर चलने के बाद रजनीश ने अपना बैग खोलकर देखा तो बैग से एक जेवर का डिब्बा गायब था और दूसरा खाली था। अपने साथ ही घटना की जानकारी रजनीश ने आसपास के सराफा व्यापारियों को दी, मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन ठगों का कुछ पता नहीं लगा। रजनीश के मुताबिक उसके बैग में करीब डेढ़ ग्राम सोने के जेवर थे। जिसमें कुछ आर्डर के थे और कुछ सफाई के लिए शहर लेकर आया था। कोतवाली आरएन चौधरी के मुताबिक घटना संदिग्ध है। इतनी भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी घटना नहीं हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें