फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश की जानकारी के लिए थाने बुलाया, शराब में चालान

Fri, 13 Nov 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक इंस्पेक्टर ने चार दिन पहले अपने दूधिये को एक बदमाश की जानकारी लेने के लिए थाने बुलाया। चार दिन बाद उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर अपने पति को छुड़ाने की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला गौस नगर में रहने वाले चंगेज खां की पत्नी रुबीना बेगम ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका पति पिछले डेढ़ महीना से इंस्पेक्टर जलालाबाद को रोजाना दो किलो दूध देता है। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर ने उसके पति से 25 हजार रुपये उधार लिए और कहा कि तनख्वाह आने पर लौटा देंगे। नौ नवंबर को इंस्पेक्टर ने उसके पति को यह कहकर थाने बुला किया कि पिंकू बदमाश के बारे में जानकारी लेनी है। चंगेज खां को थाने में बैठते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के आने के बाद उसे छोड़ देंगे। बृहस्पतिवार को वह फिर से इंस्पेक्टर के पास गई तो उन्होंने पचास हजार रुपये देने के बाद छोड़ने की बात कही। रुपये नहीं होने पर उसने असमर्थता जताई। इसी बात पर इंस्पेक्टर ने शाम को चंगेज खां का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया। महिला की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें