फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष की हादसे में मौत

Sun, 30 Aug 2015 12:05 AM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी राकेश मिश्रा के पुत्र 24 वर्षीय पुत्र रोजगार सेवक के पद पर तैनात और रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रोहित मिश्रा की शुक्रवार रात सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महुआ पाठक के पास हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रोहित शुक्रवार दोपहर बाद किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। घर वापसी में देर हो जाने के कारण परिवार के लोगों ने उन्हें फोन कर शाहजहांपुर में ही रूक जाने को कहा, लेकिन रोहित रात लगभग साढ़े 11 बजे घर के लिए चल दिए। रात लगभग 12 बजे सिंधौली के गांव महुआ पाठक के पास उनकी बाइक रोड पर खड़ी कंबाइन से टकरा गई। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मां सुमन देवी और पिता राकेश कुमार लाड़ले पुत्र का शव देखकर गश खाकर गिर पड़े। बाद में शव को रोहित के पैतृक गांव मलिका ले जाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

-----
गम में बदल गया राखी का त्योहार
खुटार। रोहित अपने पिता का बड़ा बेटा था। उससे छोटा अंकित और बहन सुरभि है। सुरभि ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी शुक्रवार को ही खरीद ली थीं। रात में वह भाइयों के राखी बांधने और उनसे तोहफा लेने का अरमान लेकर सो गई, लेकिन रक्षाबंधन की सुबह होती इससे पूर्व ही रात को भाई के साथ हादसा हो जाने की खबर मिल गई। भाई का एक्सीडेंट हो जाने की खबर से सुरभि बदहवास हो गई। उसकी मानसिक स्थित देखते हुए परिवार के लोगों ने उसे बताया गया कि भाई रोहित दुर्घटना में घायल हुआ है। रक्षाबंधन के दिन शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो सुरभि भाई के  शव से लिपट गई और सुध-बुध खो बैठी। उसे बमुश्किल समझाकर शांत किया गया। देर शाम तक वह भाई को राखी बांधने के लिए जल्द बुलाने की बात कहते हुए करूण क्रंदन करती रही। यह देखकर तमाम लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें