फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने गया किशोर नदी में डूबा

Sun, 30 Aug 2015 12:04 AM IST
सिंधौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के ढकिया रनबाद में शनिवार की दोपहर क्रिकेट खेलने गया 15 वर्षीय आदित्य मिश्रा उर्फ निक्कू खन्नौत नदी में डूब गया। उसे बचाने नदी में कूद चार दोस्त भी डूबने लगे। नदी के आसपास घूम रहे मवेशी चरा रहे चरवाहों ने चारों किशोरों को नदी में कूदकर बचा लिया, लेकिन आदित्य का कहीं पता नहीं लगा। मौके पर पुलिस और गोताखोर नदी में जाल डालकर उसकी तलाश कर रही है। शीलू की हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव ढिकिया हमीदनगर के रहने वाले वकील अनुपम मिश्रा का बेटा आदित्य दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्त 16 वर्षीय शीलू पुत्र नरवीर, 19 वर्षीय शिवम पुत्र राजीव शुक्ला, 17 वर्षीय सिद्धार्थ पटेल पुत्र वनीत पाल और 20 वर्षीय अनिकेत पुत्र संजीव के साथ पड़ोस के गांव ढकिया रनबाद में खन्नौत नदी किनारे मैच खेलने गए थे। दूसरी टीम के न पहुंचने पर आदित्य नदी में नहाने के लिए घुस गया। आदित्य नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आदित्य को डूबते देखकर उसे बचाने के लिए शीलू, शिवम, सिद्धार्थ और अनिकेत भी नदी में कूद गए। देखते-देखते चारों किशोर नदी में डूबने लगे। किशोरों को डूबता देखकर नदी की दूसरी तरफ मवेशी चरा रहे गांव सठपुरा के विश्वनाथ, मोहित और सरबंत नदी में कूद गए। तीनों ने शीलू, शिवम, सिद्धार्थ और अमितेश को बचा लिया, लेकिन आदित्य नदी में डूब गया। आदित्य के डूबने की खबर लगते ही उसके परिवार वाले और ग्रामीण नदी किनारे पहुंच। मौके पर सिंधौली और पुवायां पुलिस पहुंची। सीओ पुवायां उमेश शर्मा घटनास्थल पहुंच गए। देर रात तक गोताखोर आदित्य की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने उसकी तलाश में सिंधौली पुल पर जाल डलवाया है। शीलू की हालत ठीक न होने उसके परिवार वाले उसे पहले घर फिर निजी अस्पताल ले गए।

ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय युवक घायल हो गया। जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी के मुताबिक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सियालदाह एक्सप्रेस के चालक की तबीयत बिगड़ी
रोजा। अप लाइन आने वाली सियालदाह एक्सप्रेस को दोपहर रोजा जंक्शन से चालक जेसी शर्मा को ले जाना था, लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इसकी वजह से पीछे से ट्रेन चालकर ला रहे चालक आरडी प्रसाद वर्मा को ही उसे मुरादाबाद तक लेकर जाना पड़ा। इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल को दे दी गई थी। इसकी वजह से ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। चालक के बीमार होने की सूचना पहले से ही मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें