फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये रंगदारी का पत्र मिलने से दहशत

Thu, 21 Jan 2016 08:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरे पत्र मिलने से एक गुरुद्वारे में सेवादार और फार्मर का परिवार बेहद परेशान है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने पुलिस को तीन पत्र भी सौंपे हैं।
विज्ञापन

पुवायां के गांव सुजानपुर जंगलपुर निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह खेती का काम करने के साथ ही एक गुरुद्वारे में सेवादार है। उसके दरवाजे पर कई माह से पत्र पड़े मिल रहे हैं, जिसमें पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। धमकी दी जा रही है कि रुपये नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा। पहले तो उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समझा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन लगातार पत्र मिलने से उसका पूरा परिवार परेशान है। 19 जनवरी को फिर से पत्र मिला। पत्र में 80 हजार रुपये की राशि लेकर मस्तान बाबा के स्थान पर पहुंचने को कहा गया है।
हरजीत ने पुलिस को तीन पत्र भी सौंपे। पत्र देखकर यह अंदाजा लग रहा है कि रुपए मांगने वाला कम पढ़ा लिखा है। इसके अलावा पत्र बेहद संक्षिप्त हैं और उनमें रुपए मांगने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि रुपये मांगने का पत्र गांव के किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें