वोटरों में बांटने के लिए ले जाई जा रही देशी शराब की पांच पेटी शराब सहित आल्टो कार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया है। शराब ले जा रहे दो लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
पुलिस ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को पुलिस क्षेत्र में गश्त करके लौट रही थी। इसी दौरान गांव पोसिल के निकट सामने से लाल रंग की कार नजदीक आने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में देशी शराब की पांच पेटी बरामद र्हुइं। साथ ही कार में सवार थाना खुदागंज के गांव कंचनपुर निवासी विवेक एवं सत्यपाल को हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि वह प्रधान पद के एक प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों में बांटने के लिए शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।