फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशी सहित तीन पर केस

Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गांव में मतदाताओं को लुभाने के लिए मांस वितरित करने की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पद के एक प्रत्याशी और उसके दो समर्थकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में की गई है।
विज्ञापन

एक समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को करीब 20 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। गांव के प्रधान पद के एक प्रत्याशी और उनके समर्थकों की तरफ से बृहस्पतिवार को विशुनपुरा थाने में शिकायत की गई कि उनका एक प्रतिद्वंद्वी अपने समर्थकों के साथ गांव में मांस वितरित कर रहा है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हदीश नाम के एक व्यक्ति के पास से मांस बरामद किया। प्रत्याशी और उसका एक समर्थक भागने में सफल रहे। पुलिस ने प्रत्याशी शिवजी गुप्ता सहित बहारन और हदीश के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। एसओ विनय पाठक ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें