एक दिन पहले आगे झुलसी महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने पड़ोसी पर जलाकर मारने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को गुरुगवां गांव के रतीराम का अपने पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान रतीराम की पत्नी करीब 30 साल श्याम सिया बचाने पहुंची। मगर मामला शांत होने के बजाय दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके कुछ देर बाद आग की लपटों से घिरी श्याम सिया अपने घर से चिल्लाती हुई बाहर निकली। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक श्याम सिया बुरी तरह झुलस चुकी थी। घरवालों ने उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए गए।
बुधवार को रतीराम ने कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। उसका आरोप है कि झगड़े के दौरान घर में घुसे पड़ोसी उसकी पत्नी व उनके दो बेटों ने श्याम सिया को पकड़ा और उस पर मिट्टी का तेल उलटकर आग लगा दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।