बाइक सवार महेंद्र नाम के युवक की कपरुआ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। वह थाना क्षेत्र के गांव हथनी भूड़ भागवत कथा में शामिल होकर लौट रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव कपरुआ निवासी महेंद्र (25) पुत्र धीरेंद्र मंगलवार को गांव के ही तेजपाल के साथ पड़ोस के गांव हथनी भूड़ में चल रही भागवत कथा में शामिल होने गया था। वहां से वह गांव के ही तेजपाल के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की मौके पर मौत हो गई। तेजपाल घायल हो गया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।