फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मासूम बेटी को पीटकर मार डाला

Thu, 11 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेलने के चक्कर में पानी देना भूल गई थी बेटी
विज्ञापन

बेटे ने भागकर बचाई जान, पत्नी गई थी मायके

नशे में धुत पिता ने आठ साल की सौतेली बेटी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खेलने के चक्कर में पिता को पानी देना भूल गई थी। उसे बचाने आए बेटे को भी पिता ने बेरहमी से पीटा। वह किसी तरह भागकर स्कूल में जा छिपा जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव भगवंतापुर में नट जाति के लालू का गांव के बाजार में पान का खोखा है। लालू की पत्नी लाली देवी का मायका मऊ के थाना रानीपुर के गांव पचित्ता में हैै। लाली की पहली शादी मऊ में ही हुई थी। पति के छोड़ देने पर उसकी शादी भगवंतापुर में लालू से हो गई। लाली के पहले पति से दो बच्चे आठ वर्षीय रोशनी और छह वर्षीय किशन हैं। लालू से भी चार वर्षीय एक पुत्री परी है। एक सप्ताह पहले लाली के पिता रामचंद्र की मौत हो गई थी। खबर मिलने पर लाली अपने देवर पिंकू के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन

लालू ने बुधवार को बेटी रोशनी से पानी लेकर खोखे पर आने को कहा, लेकिन रोशनी खेलने के चक्कर में पानी ले जाना भूल गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब रोशनी पानी लेकर खोखे पर नहीं पहुंची तो पूर्वाह्न 11 बजे लालू गुस्से में घर पहुंचा और रोशनी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बेसुध रोशनी को घर में ही छोड़कर लालू खोखे पर चला गया। शाम को पांच बजे वह खोखे से फिर घर पहुंचा और मुगरिया से रोशनी को फिर पीटना शुरू कर दिया। रोशनी के छह वर्षीय भाई किशन ने उसे बचाना चाहा तो लालू ने उसे भी पीटा। किशन किसी तरह बचकर स्कूल में जा छिपा।
पिटाई से रोशनी की चीखें सुनकर पड़ोसी ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लालू मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर के अंदर रोशनी बेसुध पड़ी थी। पुलिस उसे बंडा सीएचसी ले गई। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रात लगभग आठ बजे रोशनी ने पुवायां के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने रात में ही लालू को पकड़ लिया। वह शराब पीने का आदी है और उस समय भी वह नशे में धुत था। लालू के चचेरे भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोशनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


 
सिर में गंभीर चोट से हुई मौत
रोशनी के शव का पोस्टमार्टम किए जाने पर उसके शरीर के सभी हिस्सों में चोट के निशान थे, इसके अलावा उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी थी, इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें