फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 May 2015 11:11 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आठ लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माल्हूपुर निवासी डॉ. मशकूर सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव हैं। चार अप्रैल को उनके गांव में कोटे के प्रस्ताव के लिए खुली मीटिंग बुलाई गई थी। मशकूर जब बैठक में भाग लेने जा रहे थे तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अजमल, अकरम, मैनुद्दीन, ताजुद्दीन, सिराजुद्दीन, जीशान, नरेश, सुरेंद्र ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर अजमल ने तमंचा निकालकर मशकूर पर फायर कर दिया, लेकिन कारतूस मिस होने से वह बच गए। इसी दौरान गांव के अन्य लोगों के आ जाने पर हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगी ने उक्त घटना की  जानकारी थाने को दी, लेकिन पुलिस ने उन्हे चलता कर दिया। इसके बाद वे आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए एसपी तथा एएसपी से मिले, जिनके आदेश पर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ  जान से मार डालने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें