कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की बाराबंकी एक लड़के से पांच महीने पहले दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। किशोरी बाराबंकी के लड़के साथ फरार हो गई। पुलिस ने किशोरी को बाराबंकी से लड़के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
शहर के एक मोहल्ला में रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। उसकी बेटी की पांच महीने पहले बाराबंकी के थाना बड्डपुर क्षेत्र के गांव कटाई निवासी 20 वर्षीय सुमित वर्मा से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। सुमित फैजाबाद में बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत है। बुधवार को सुबह पांच बजे सुमित शहर आया और लड़की को अपने साथ बाराबंकी ले गया। सुमित ने किशोरी को दो दिन तक अपने दोस्त के मकान पर रखा। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को लड़के के साथ बाराबंकी से बरामद कर लिया। हवालात में बंद सुमित ने कहा कि वह किशोरी से बेहद प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता है। पुलिस ने सुमित के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।