फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड्डयन मंत्रालय की सदस्य के वाहन पर पथराव

Fri, 24 Jul 2015 11:57 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य सरोज सोनकर के वाहन पर गुरुवार रात मिहींपुरवा के पास अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। वह बाल-बाल बची हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़वा निवासी सरोज सोनकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। गुरुवार को वह महासंपर्क अभियान के तहत अपने पांच साथियों के साथ उर्रा बाजार गई थीं।

वहां से देर रात वह लौट रही थीं तभी मिहींपुरवा में स्टेट बैंक शाखा कुड़वा के पास अचानक उनके स्कार्पियो पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी गई। उनकी गाड़ी के बांए साइड का शीशा टूट गया। सरोज सोनकर ने मोतीपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ मोतीपुर यासीन खां  ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें