फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में इंजीनियर ने दी जान: लाइसेंस पिस्टल से मारी गोली, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी

Thu, 26 Nov 2026 10:44 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक इंजीनियर ने लाइसेंस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीटेक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में अवसाद की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
शाश्वत शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की शास्त्रीनगर कॉलोनी में बुधवार रात कनपटी में गोली लगने से शाश्वत शर्मा (26) की मौत हो गई। उन्होंने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शाश्वत बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

संस्कृत महाविद्यालय, खुदागंज के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा शास्त्रीनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे उनका बेटा शाश्वत खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन पहुंचे तो शाश्वत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पास में पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी थी। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अवसाद में था युवक 
सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजन अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। युवक के अवसाद में होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें