फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जहरीली शराब पीने से तो नहीं मरा है विक्रम

Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले अर्जुनपुर गांव में मृत पाए गए विक्रम सिंह की मौत की वजह जहरीली शराब पीने से हो सकती है, पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण साफ  नहीं हो सका है, इसलिए उसके विसरे को सुरक्षित किया गया है। यद्यपि मृतक के घरवाले उसकी हत्या का आरोप गांव के दो कच्ची के कारोबारियों पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दस जुलाई की दोपहर रोजा क्षेत्र के पींग निवासी विक्रम सिंह का शव गांव से तीन किमी दूर अर्जुनपुर गांव के पास एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। देखने से उसके शरीर पर चोटों के जाहिरा निशान थे, लेकिन पीएम रिपोर्ट में चोटों का कोई जिक्र नहीं आया है।
पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह की मौत कैसे हुई इसको भी पीएम रिपोर्ट में साफ  नहीं किया गया है। अलबत्ता, मृतक के विसरे को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस पूरे मामले में मृतक के पुत्र विश्नू और भतीजे कल्लू ने पुलिस को बताया कि विक्रम सिंह शराब पीने का आदी था और नौ जुलाई की रात से घर से लापता था। 10 जुलाई को अर्जुनपुर गांव के बाहर उसकी लाश मिली। 
विज्ञापन



धड़ल्ले से बिकती है 
बिना डिग्री की शराब
गांव में बिना डिग्री की शराब पीने से विक्रम की मौत होने की चर्चा है। बड़ा सवाल यह है कि सब कुछ जानने के बाद पुलिस आखिर क्यों कच्ची का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें