फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचन हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित बेचन सिंह हत्याकांड मामले में एसटीएफ, स्वाट टीम व आलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वह तमंचा भी बरामद कर लिया गया जिससे बेचन की हत्या की गई थी। हत्या के पीछे अवैध खनन में हस्तक्षेप किए जाने का ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 26 जून को मसैना निवासी बेचन सिंह की उस समय गोली मार हत्या कर दी गई थी, जब वह रामनगर से बाइक से घर जा रहा था। बाद में मृतक की पत्नी प्रतिभा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवारीजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश फैलने लगा था।

इससे पुलिस प्रशासन पर घटना का पर्दाफाश करने का दबाव बढ़ने लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आलापुर पुलिस के साथ साथ एसटीएफ व स्वाट टीम को भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


इस बीच बुधवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी एके सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एसटीएफ, स्वाट व आलापुर पुलिस की टीम ने मजगवां के निकट से घेराबंदी कर तीन आरोपियों गंगाराम यादव पुत्र अच्छेलाल निवासी पतराभर थाना आलापुर, रमाकांत यादव व सुनील यादव निवासी अशरफपुर मजगवा थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि आरोपियों के पास से उस तमंचे को भी बरामद कर लिया गया जिससे बेचन की हत्या की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या का मुख्य कारण अवैध बालू खनन में बेचन का हस्तक्षेप बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें