फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना और उनका ड्राइवर पकड़ा गया

Sun, 10 May 2015 10:39 PM IST
कांट।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर में हुए श्यामू हत्याकांड के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाल सिंह उर्फ मुन्ना और उसके साथी अंकित को पुलिस ने शनिवार की रात बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बसपा नेता रामू शर्मा के छोटे भाई श्यामू शर्मा 31 मार्च की शाम अपने पिता रघुनाथ शर्मा को दुकान पर बैठाकर घर सब्जी देने के लिए गए थे। पत्नी सुनीता को सब्जी देने के बाद फिर दुकान वापस जाने को घर से निकले, लेकिन रास्ते से गायब हो गए थे। अगले दिन गांव के बाहर खेत में श्यामू का शव मिला था। शव के पास ही एक तमंचा पड़ा था। श्यामू की कोख में गोली लगी थी। रामू शर्मा की तहरीर पर कांट पुलिस ने तिलहर क्षेत्र के गांव कल्यानपुर बंथरा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाल सिंह उर्फ मुन्ना और उसके ड्राइवर अंकित निवासी थाना कटघर मुरादाबाद को नामजद किया था। दो लोग अज्ञात दर्शाए थे। शनिवार की रात पुलिस ने मुन्ना और उसके चालक अंकित को बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।


विधानसभा में उठाया गया था सवाल
रामू शर्मा ने बताया कि श्यामू के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में सवाल किया था। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होेने पर एसपी से जवाब मांगा था। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और श्यामू के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें