फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गानगर इनक्लेव में फायरिंग, एक घायल

Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
घायल बल‌िवंदर
विज्ञापन
क्षेत्र के पॉश दुर्गा इनक्लेव कालोनी में सुरक्षा गार्ड को लेकर उपजे विवाद में चार युवकों ने एक युवक को पिटाई कर दी। बचाव में पिटे युवक ने गोली चला दी जिससे हमलावर पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात कालोनी निवासी रामनरेश के मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया था। पिछले कई दिनों से कालोनी में चोरो की आवाजाही से यहां के लोग भयभीत हैं। कालोनी वालों ने पुलिस को बताया कि चोरों की दस्तक से परेशान कालोनी निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू ने रविवार सुबह करीब छह बजे मोहल्ले वालों से चंदा कर सुरक्षा गार्ड रखने पर चर्चा की। उसको लेकर मोहल्ले में कुलदीप से विवाद हो गया। पहले तो विवाद को लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया था। आरोप है कि बाद में आक्रोशित बलविंदर उर्फ  बिल्लू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ कुलदीप को मोहल्ले की सड़क के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। सरेराह हुई पिटाई और बदनामी से आहत कुलदीप अपने घर गया और वापसी में तमंचा लेकर हमलावरों पर दौड़ पड़ा। कुलदीप ने फायरिंग कर दी और एक गोली बलविंदर सिंह के पेट के पास लगी। गोली लगते ही बलविंदर सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके साथी उसे पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने कहा है कि घायल की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन

शाम होते ही कॉलोनी में अराजक तत्वों का जमावाड़ा
रोजा। शहर की पॉश कालोनी के रूप में विकसित हुयी दुर्गा इनक्लेव कालोनी इन दिनों अराजक तत्वों के हवाले है। शाम होते ही यहां अपराधी तत्व सक्रिय हो जाते है जिसके चलते यह कालोनी सुरक्षा के लिहाज से अपने मकसद से भटक गई है। यद्यपि कालोनी के विकसित होने के शुरूआती दौर में यहां के संचालक ने सुरक्षा गार्ड रखे थे। जब यहां के करीब 150 भूखंड बन गए तो गार्डों को यहां से हटा दिया। कुछ लोगों ने मकान बनाकर किराये पर उठा दिए। किरायेदार त्योहारों के मौके पर अपने गांव चले जाते हैं। उन्हीं खाली घरों को चोर निशाना बनाते हैं जिससे यहां के लोग हर समय दहशत के माहौल में रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें