जिला जज इफाकत अली और एसपी बबलू कुमार ने शनिवार को जिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में अधिकारियों को सब ठीकठाक मिला।
जिला जेल में दिन करीब साढ़े 11 बजे जिला जज इफाकत अली और एसपी बबलू कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव और सीओ सदर अनुराग दर्शन जेल पहुंचे। अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों, मेस, अस्पताल और शौचालय का निरीक्षण किया। जेल में बंद महिला और पुरुष बंदियों से पूछताछ की कि जेल में खाना और स्वास्थ्य सेवाएं समय में मिल रही हैं या नहीं। कई बंदियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। जिसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
एसपी बबूल कुमार ने बताया कि जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया था। जिसमें जेल की सफाई व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाले खाना और अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बंदियों से उनकी परेशानी पूछी गई। जेल में सब कुछ ठीक पाया गया।