थाना सदर बाजार क्षेत्र में छोटी सब्जी मंडी में रहने वाले एमएम एग्रो सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि एक कंपनी अधिकारियों ने षड्यंत्र रचकर 50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
आशीष गुप्ता ने बताया फैक्ट्री चकभिटारा, सीतापुर रोड पर है। कंपनी का ऑफिस गल्ला मंडी बहादुरगंज में है। आशीष ने बताया कि उन्होंने एक कंपनी को गेहूं के बीज की सप्लाई की थी। जिसका 85,39,400 रुपये कंपनी पर बाकी था। उन्होंने 29 दिसंबर को कंपनी के रीजनल मैनेजर को आगरा में अनुरोध पत्र दिया था। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने षड्यंत्र रचकर एक फर्जी पत्र 30 दिसंबर को तैयार किया। पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बाकी धन में से 50 लाख रुपये दूसरी फर्म के एकाउंट में उनके फर्म का ब्लैंक हस्ताक्षरित लेटर पैड, जो कंपनी में सिक्योरिटी के रूप में जमा था उसे गलत इस्तेमाल कर रुपयों को ट्रांसफर कर एडजस्ट कर दिया। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने कूट रचना व धोखाधड़ी करके धन हड़प लिया है।