उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर खंड एक का घेराव किया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए ज्ञापन भी दिया। व्यापारियों का कहना था कि उन लोगों द्वारा जमा किए गए टैक्स पर ही उन्हें सुविधाएं न के बराबर मिल रही हैं।
बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने वाणिज्य कर के कर्मचारियों पर व्यापारियों का आर्थिक मानसिक और शोषण किए जाने का आरोप लगाया। जिला महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का करीब 75 प्रतिशत व्यापारी कम पढ़ा-लिखा होने की वजह से विभाग के मकड़जाल जैसे कानूनों में उलझकर परेशान हो जाता है।
इस दौरान नीरू गुप्ता, नगर महामंत्री धर्मपाल रैना, ललित खुराना, मोहम्मद रफी, रोमी सिंह, विजय तुली, जवाहर रस्तोगी, राजीव गुप्ता, राजू कामरा, चंद्रप्रकाश गुलाटी, शाहनूर खां, सुनील गुप्ता, सोनू सिंह, सुरेंद्र सेठी, संजीव राठौर, जुबैर खां आदि मौजूद रहे।