फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने की जगरानी अस्पताल में तोड़फोड़

Sat, 06 Jun 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मालखाना मोड़ के पास शनिवार की रात इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

  अस्पताल में जमकर तोड़फोेड़ की। स्टाफ के विरोध करने पर हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। हंगामा कर रहे लोगों की दशहत से कर्मचारी और मरीजों तीमारदार दुबक गए। तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले मोहम्मद आलम की पांच माह की बेटी माहिरा दो दिन पहले बीमार हो गई थी। आलम बेटी को दिखाने के मालखाना मोड़ स्थित डॉ.पीयूष श्रीवास्तव के जगरानी अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने बच्ची को दवाई देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

 शनिवार को बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले फिर उसे अस्पताल लेकर आए। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के ड्रिप लगाने के बाद उसे दो नशीली गोलियां खिला दीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बच्ची की हालत बिगड़ने उसके परिवार वालों के साथ रिश्तेदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल में लगे शीशे और फर्नीचर तोड़ दिया। अस्पताल का फर्नीचर सड़क पर फेंक दिया। हंगामा देखकर अस्पताल के कर्मचारी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा शांत करने में जुटी रही।। डॉ.पीयूष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें