फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के हमले में वृद्ध ने दम तोड़

Wed, 30 Sep 2015 10:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के मोहल्ला मदराखेल में रहने वाले इफ्तेखार हसन खां उर्फ जुग्गन खां को कुछ दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा लिखाए जाने पर 18 दिन चार पहिया वाहन से कुचलने की  कोशिश की और वाहन से काफी दूर तक घसीटा था। इस घटना गंभीर  घायल जुग्गन खां की इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। देर शाम शव लेकर यहां पहुंचे परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग थाना सदर बाजार गेट के सामने शव वाहन खड़ा करके जाम लगा दिया। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद वह लोग शव लेकर अपने घर चले गए। मामले में दर्ज जानलेवा मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक इफ्तेखार हसन खां के नाम मोहल्ला मदराखेल में काफी जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। कुछ दबंगों ने फर्जी तौर पर उनसे धोखाधड़ी करके जमीन अपने नाम करा ली। इसे लेकर  उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था और दबंग लगातार उन्हें मुकदमा वापस लेकर राजीनामा करने की धमकी दे रहे थे। 12 सितंबर की शाम इफ्तेखार हसन खां साइकिल से घर वापस जा रहे थे, तभी एक स्कार्पियों पर सवार दबंगों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। हमलावर उन्हें गाड़ी से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए थे। मोहल्ले वालों ने पीछा किया तो वो सभी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। जुग्गन को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए उनका एक पैर काटना पड़ा। 20 सितंबर को इफ्तेखार की बेटी सुरैया की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने थाना कांट क्षेत्र के गांव मड़ईया निवासी सलीम उर्फ रहीसे, इसी क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी नन्हें और ईशान, मोहल्ला अलीजई के सुहेल खां उर्फ बार्डर, कामरान, मोहसिन और दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को इलाज के दौरान लखनऊ में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव को थाना सदर बाजार के गेट पर लेकर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के परिवार वालों ने जाम खोला और शव अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें