फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने लिया जन्म, पिता ने तोड़ा दम

Wed, 25 Mar 2015 11:01 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भटादेवर में एक सप्ताह पहले हमलावरों की गोली से घायल हुए दिनेश सिंह ने इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर शाम को दम तोड़ दिया। जबकि मंगलवार शाम को दिनेश की पत्नी पूजा ने नगरिया अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसकी खबर बरेली में दिनेश को भी दी गई थी।
विज्ञापन

दिनेश की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार वाले शव गांव ले आए हैं। परिवार वालों के मुताबिक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होेने पर बृहस्पतिवार को शव के साथ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। गांव में रहने वाले आजाद सिंह के बेटे दिनेश सिंह 19 मार्च की शाम घर के सामने लगे नल पर पानी पी रहे थे, तभी हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया था। गोली दिनेश के सिर में लगी थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर परिवार वालों ने दिनेश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आजाद सिंह ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी अशोक के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया था। परिवार वालों के मुताबिक अगर पुलिस ने बाकी बचे दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह शव रखक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें