फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार मां बेटी से बीस हजार छीने

Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर बाजार में खरीददारी के लिए जा रहीं मां-बेटी से दो बाइक सवार ने बीस हजार रुपये छीन लिये और जब तक उन लोगों ने शोर मचाया बाइक सवार बाईपास चौराहे की ओर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित बानो ने बताया कि वह अपनी बेटी फरजाना के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा से 15 हजार रुपये निकाल कर लाई थीं। पांच हजार रुपये उसके पास पहले से मौजूद थे। पैसे निकालकर जब महिला अपनी बेटी के साथ कुछ दूर आगे पहुंची तभी पीछे से नीले रंग की डिस्कवर बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर थैले में रखे रुपये लेकर भाग निकले। खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी थी। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना अभी अभी उनके संज्ञान में आई है। किंतु पीड़ित द्वारा तहरीर देने से असमर्थता जताई गई है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें