फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी के बाद भी भाग निकले बदमाश

Wed, 16 Sep 2015 12:23 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम चार बजे गांव भूड़ा मैनारी के पास गन्ने के खेत में बदमाश होने की सूचना पर घेराबंदी गई, लेकिन बदमाश गन्ने के ज्यादा क्षेत्रफल का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। खेत की तलाशी में सोमवार रात डकैती के दौरान लूटा गया बैग मिलने से पुष्टि हुई है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश खेत में ही डेरा डाले थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार रात डकैतों ने गांव बढ़ेली भीख और सिमरा के दो घरों में डकैती की घटना का अंजाम दिया था। आसपास के गांवों के लोग सतर्क थे। घटना स्थल से कुछ दूर गांव भूड़ा मैनारी के पास गांव के रामरहीस की पत्नी दीपिका शौच के लिए गई तो गन्ने के खेत में एक बदमाश ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। दीपिका शोर मचाती हुई गांव की ओर भागी तो गांव के तमाम लोग लाठी, कांता, भाला और असलहे लेकर मौके पर आ गए और गन्ने के खेत को घेर लिया। सूचना पाकर पुवायां, बंडा, खुटार, सिंधौली थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बड़े क्षेत्रफल में खड़े गन्ने का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें