पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह को जिले में सिर्फ 48
दिन की पारी खेल सके। मंगलवार को उन्हें डीजी कार्र्यालय से संबद्ध कर
दिया गया।
25 जुलाई को बिंवार कांड के मामले में तत्कालीन एसपी
दिनेशपाल सिंह को शासन स्तर पर निलंबित कर दिया गया था। तब 28 जुलाई को
शासन ने विनोदकुमार सिंह की नए एसपी के रूप में तैनाती की।
अभी तैनाती के
48 दिन हुए हैं। वह कई दिनों तक बिवांर कांड से जूझते रहे। इतने कम समय में
वह कोई बड़ी उपलब्धि भी नहीं कर पाई।
मंगलवार की दोपहर खबर आई कि एसपी का
तबादला कर उन्हें डीजी कार्यालय से सबद्ध कर दिया गया है। इस खबर को लेकर
पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
कुछ सत्ताधारी नेताओं की न
सुनीं जाने व चार दिन पूर्व हुए थानाध्यक्षों के तबादलों को लेकर लोग एसपी
को तबादले को जोड़कर बातचीत कर दिखे।
पुलिस लाइंस स्थित सभागार में शाम को
एसपी का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर के
थानाध्यक्ष मौजूद रहे।