फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाताराम का हत्या आरोपी दस महीने बाद गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2015 11:22 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरिया गांव के दाताराम की हत्या के मामले में 10 माह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में पिछले साल 18 मार्च को दुकान के सामान लेने पर कहासुनी होने पर दुकानदार दाताराम को गांव के रामसेवक और हथौड़ा गांव के कमलेश ने लाठी-डंडों से पिटाई कर बेदम कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने दाताराम के बेटे सुधीर की तहरीर पर पहले एनसीआर दर्ज की थी और गंभीर रूप से घायल दाताराम को जिला अस्पताल मे दाखिल कराया था, जहां इलाज के दौरान 23 मार्च को दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के बेटे सुधीर ने रामसेवक और कमलेश को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाताराम की मौत के बाद मामला गैर इरादन हत्या में तरमीम हो गया था। पुलिस ने आरोपी रामसेवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कमलेश नामक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। एसएसआई मो. इश्त्यिाक ने बताया कि आरोपी कमलेश को स्टेडियम रोड के समीप मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसको जेल भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें