चोरों ने सर्राफ की दुकान के ताले तोड़कर और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान
मेें नकब लगाकर हजारों रुपये की कीमत के माल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। अलीगंज रोड पर शिवरई बरियार
निवासी राजवीर सिंह की दुकानों को अजय उर्फ मुन्ना निवासी अल्लाहपुर तथा
करतार सिंह निवासी मझोला किराए पर लिए
हैं। अजय की सर्राफे , तो करतार सिंह
की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने अजय की दुकान के
ताले तोड़कर उसमें से आधा किलो चांदी, 5 ग्राम सोना तथा दो हजार रुपये पार
कर दिए। पड़ोस में स्थित करतार की दुकान में भी पीछे से नकब लगाकर 5 सीमेंट
की बोरियां और 6 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह आए दुकानदारों ने सामान फैला
देखा चो चोरी का पता चला। इस पर राजवीर सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ
कोतवाली में तहरीर दी।
उधर, नगर के मुख्य चौराहे पर परचून विक्रेता किशन
अग्रवाल की दुकान पर बुधवार की दोपहर 2 बजे दो युवक सामान खरीदने आए। किशन
दुकान के अंदर सामान निकालने चले गए। तब तक युवकों ने गोलक से रुपये निकाल
लिए। किशन रोकने का प्रयास किया तो ये भागने लगे। किशन के शोर मचाने पर
दुकानदारों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक को
पीटकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम लाला
बाथम
तथा भागने वाले का नाम लक्ष्मन गुप्ता निवासी परतापुर फर्रुखाबाद
बताया। परचून विक्रेता किशन अग्रवाल ने पकड़े गए युवक के खिलाफ कोतवाली
मेें तहरीर दी। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव किसरौली के एएनएम
सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखा इनवर्टर चोरी कर लिया। इसके
बाद बक्सों के ताले तोड़कर ब्लड प्रेशर मशीन, माइक, स्टोव, ट्रे और दवाइयां
आदि सामान पार कर दिया।
एएनएम लक्ष्मी देवी बुधवार को सेंटर पहुंची तो
जानकारी हुई। उन्होंने प्रधान अतुल गंगवार और फैजबाज चौकी पुलिस को सूचना
दी। पुलिस को जांच के दौरान सेंटर के पास स्थित गन्ना के खेत में माइक पड़ा
मिला। एएनएम ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी है।