पुवायां के गांव कुंइया निवासी रामलखन अपनी पत्नी सुमन के साथ भैयादूज पर ससुराल बंडा के गांव जमुनिया गए थे। मंगलवार को वह पत्नी को लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। पुवायां बंडा मार्ग पर गांव टेहरी के पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक बाइक सवार ने सुमन के कानों से कुंडल नोच लिया और पुवायां की ओर भाग निकला। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और उन्हें थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।
पुवायां में मोहम्मदी मार्ग के पास सुमन ने एक कुंडल लूटने वाले युवक को एक दुकान पर बैठा देख शोर मचा दिया। इस पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की, लेकिन पुवायां के गांव हरना निवासी युवक अपने को निर्दोष बताता रहा। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी के पास से कुंडल बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। कुंडल नोचे जाने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।