फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल लोगों ने कराई अस्पताल से छुट्टी

Tue, 03 Feb 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव नगरिया बन्नू के पास कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर सोमवार को हुए हादसे मेें घायल लोगों ने मृतक हरपाल और राजकोरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिला अस्पताल से छुट्टी करा ली। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार होगा। मृतक हरपाल और दिलकोरा रिश्ते में समधी और समधन हैं।
विज्ञापन

थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा तालुके हरदेनी के रहने वाले हरपाल सिंह का बेटे महेश पाल गांव के प्रधान हैं। सोमवार को वह पिता हरपाल, पत्नी कलावती, बेटी मनेश्वरी और गायत्री और दामाद अरविंद के साथ गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से ढाई घाट गंगा स्नान के लिए चले थे। मदनापुर क्षेत्र में टैक्टर का एक्सल टूटने से असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में हरपाल सिंह और उनकी समधन दिलपोरा पत्नी स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी मिघाईया बीसलपुर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 24 लोग घायल हुए। गंभीर रूप से पांच लोगों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को हादसे में घायल हुए लोेगों ने मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छुट्टी करा ली है। सभी लोग एंबुलेंस में सवार होकर गांव चले गए हैं। महेश पाल के मुताबिक उनके पिता हरपाल सिंह और सास दिलपोरा का बुधवार को गांव में ही एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें