फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव का शव पहुंचा तो मचा कोहराम

Sat, 11 Apr 2015 12:07 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गौरव पांडेय का शव जब घर पहुंचा तो उसकी मां और बहन का करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद से अपने दुख को दबाए रहे गौरव के पिता भी आखिरी समय अपने इकलौते बेटे के शव से लिपटकर बिलख पड़े। देर शाम गंगा के घटियाघाट तट पर घरवालों ने गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, गौरव के साथ ही मौत का शिकार हुए उसके मौसेरे भाई अनुज त्रिपाठी का शव घरवाले शाहाबाद तहसील के गांव ककरगठा ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कस्बे के मोहल्ला वर्कजई निवासी किराना व्यापारी सुरेश पांडेय का बेटा 23 वर्षीय गौरव अपने मौसेरे भाई 25 वर्षीय अनुज त्रिपाठी के साथ बाइक पर सवार होकर शाहाबाद के गांव ककरगठा में अपनी मौसी के घर जा रहे थे कि बझेड़ा की पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से उन दोनों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और तमाम लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने जा पहुंचे। मृतक गौरव अपनी तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। पालिका चेयरमैन संजय पाठक, सदस्य गोपाल मोहन द्विवेदी, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कांत दीक्षित, व्यापारी नेता पंकज वर्मा, मुन्नू लाल मिश्रा आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें