फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी रेलवे पुल पर हादसा, एक की मौत, दो घायल

Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़फोड़
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कचहरी रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इतने में सूचना पाकर पहुंच घायलों और मृतक के परिवारीजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए ट्रामा सेंटर में हंगामा काटा। पलक झपकते ही तोड़फोड़ शुरू हो गई जिससे कुछ देकर के लिए अफरातफरी का माहौल बना। सूचना पाकर चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर केके चौधरी और सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह फोर्स लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और हंगामा काट रहे नाराज परिवारीजनों को शांत कराया। 
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, चौक कोतवाली के मोहल्ला रोशनगंज निवासी 22 वर्षीय विपुल मिश्रा पुत्र अनिल किशोर मिश्रा अपने मोहल्ले के ही हमउम्र दोस्त सुधांशु पुत्र राजीव लोचन और नितिन मिश्रा पुत्र कौशल किशोर के साथ बाइक से सोमवार शाम मूंगफली लाने की बात कहकर घर से निकला था। रात लगभग सवा आठ बजे तीनों कचहरी ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोर की टक्कर मारी। हादसा होते ही दुर्घटनाकारी ट्रक को चालक तेजी से भगा ले गया। पुल से गुजर रहे दूसरे वाहनों के लोगों ने रुककर घायलों को अंटा चौराहा के निकट स्थित एक निजी अस्पताल भेजवाया जहां उनका इलाज करने से मना कर दिया और जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार शुरू करने के दौरान चिकित्सकों तीन घायलों में से एक विपुल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का उपचार शुरू किया। हादसे की सूचना परिवार के लोग जिला अस्प्ताल पहुंचे तो मृत विपुल के घायल साथियों ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है। इस पर परिवारीजनों रोते - बिलखते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। नाराजगी में उन लोगों ने ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दिया जिससे  वहां लगे शीशे चकनाचूर हो गए। मामला बिगड़ते देख जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रतन सिंह ने कोतवाली फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी तो दो थानों से फोर्स मौके पर पहुंची। नाराज परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए पुलिस अधिकारियों ने जीवित बचे घायलों का सही से उपचार करने लायक शांत माहौल बनाने को समझाया। काफी देर बाद नाराज परिवारवाले शांत हुए। घायलों में एक सुधांशु की नाजुक हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया।
पांच बहनों का अकेला भाई था विपुल
कचहरी रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार रात हुए हादसे में मृत विपुल अपने पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता इलाहाबाद में आरकेबीके कंपनी में कार्यरत  हैं। बिलखते परिवारीजनों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सड़क हादसे में नौजवान बेटे की मौत पर स्वाभाविक नाराजगी के चलते जिला अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी। मौके पर पहुंचकर फोर्स ने परिवाजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हर विधिक मदद और कार्यवाही का भरोसा देते हुए शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -- केके चौधरी, चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें