फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश

Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रजानगर तिराहे पर मूर्ति लगाने के विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर  में  देवस्थल पर संत रविदास की मूर्ति लगाने को लेकर दो बिरादरी के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मंदिर में लगी मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एसपी देहात ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई करने के पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव रामपुर और रजानगर के तिराहे पर बड़िया वाले बाबा देवस्थल पर उनका मंदिर बना हुआ है। रामपुर में सैनी व रजानगर में दलित बिरादरी के लोग रहते हैं। दोनों गांव के ही लोग मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जाते हैं। मंदिर में शिव शंकर आदि देवी-देवताओं की टाइल्स की मूर्ति लगी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक माह पूर्व मंदिर की छत की ईंटों  की रेलिंग बनी शुरू हुई। मंदिर पर सार्वजनिक तौर से निर्माण कराया जा रहा था। 
दलित पक्ष के मुताबिक एक माह पूर्व छत की रेलिंग पर निर्माण के दौरान एक रविदास की टाइल्स मूर्ति लगाई गई थी। शनिवार की  रात किसी ने उसे उतार दिया। इसका पता चलने पर दलित पक्ष के लोग दोबारा से टाइल्स की मूर्ति लगाने को लेकर मंदिर पर पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि देवस्थल पर मंदिर बना हुआ है।उन्होंने रविदास की टाइल्स मूर्ति लगाने का विरोध किया। मामले में विवाद बढ़ने पर दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। मंदिर में पुरानी लगी देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण हरि सिंह सैनी सहित कई लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन

पुलिस  मौके पर पहुंची। एसपी देहात डाधर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। देवस्थल पर  पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें