फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी समूह बनाकर पांच लाख ठगे

Fri, 21 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कथित एनजीओ और कंपनियों का समूह बनाकर लोगों से ठगी करनेे वाले जिले में सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। इसमें 55 समूहों के छह सौ लोगों से फाइल बनाने के नाम पर आठ-आठ हजार रुपये वसूलने के साथ ही लोन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने की शिकायत मिली है। पुलिस ने ठग गिरोह के दो सदस्यों को थाने लाकर पूछताछ करते हुए ठगी की रकम दो दिन में वापस करने की हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि रुपये वापस न करने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। नगर के सलेमाबाद पट्टी की एक महिला ने थाने में शिकायत की कि वह मोहल्ला बहादुरगंज के जागृति समूह से जुड़ी है। उसने आरोप लगाया कि चीनी मिल कॉलोनी निवासी एक युवक ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कंपनी के माध्यम से जनवरी में समूह के सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये दिलाने के लिए फार्म भरवाने की बात कही। इस बाबत युवक ने आठ से नौ हजार रुपये प्रति फाइल लेने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 55 समूहों से करीब छह सौ लोगों की फाइलें बनाने पर लगभग पांच लाख रुपया एकत्र किया गया। बात तब बिगड़ी जब लोन के लिए ठगे गए लोगों ने कर्ज न मिलने पर इस महिला को घेरना शुरू किया। बताते हैं कि महिला और युवक में भी रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद छिड़ गया। इस बीच महिला ने थाने पहुंच कर कोतवाल से अपनी साफ  सफाई देते हुए युवक को पूरी तरह से दोषी ठहराया। महिला का पक्ष सुनने के बाद कोतवाल ने पुलिस भेजकर युवक को भी थाने बुलवा लिया। युवक से पूछताछ में पुलिस को ठग गिरोह के तार शाहजहांपुर से भी जुड़े मिले। ठगी का पर्दाफाश होने पर कोतवाल डीसी शर्मा ने महिला और युवक को दो दिन में रकम वापस करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि यदि भुक्तभोगियों का दो दिन में पैसा वापस न किया गया तो ठगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें