टेंपो पर सवार हैदरगढ़ के एक व्यापारी की जेब से उचक्कों ने 69 हजार रुपये निकाल लिए और मौका पाते ही चलते टैंपो से कूदकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में लिया है।
बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ निवासी राकेश कुमार चूड़ा, लइया के व्यापारी हैं। शुक्रवार की दोपहर दो बजे राकेश बस से हथौड़ा चौराहे उतरा फिर टेंपो से रोजा औद्योगिक आस्थान की एक चूड़ा मिल आ रहा था।
राकेश ने पुलिस को बताया कि हथौड़ा चौराहे से वह टेंपो पर सवार होकर रोजा के लिए आ रहे थे। टेंपो में दो लोग पहले से बैठे थे, उन्होंने उनकी पेंट की अन्दरवाली जेब में ब्लेड का कट लगाकर जेब काट ली 69 हजार की नगदी लेकर दोनों रोजा मंडी के पास उतर गए और फुर्ती से एक बाइक आई और दोनों गिरहकट उस बाइक से रफूचक्कर हो गए।
दोनों गिरहकटों द्वारा घटना का एहसास होते ही राकेश ने चिल्लाना शुरू किया तब तक काफी देर हो चुकी थी। राकेश किसी तरह से रोजा थाने पहुंचा और अपनी आपबीती बताई, लेकिन पुलिस उसकी कहानी पर शक कर रही है। शाम तक तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।