थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में रहने वाले जावेद का मोहल्ले के दो युवकों ने झगड़े के दौरान तमंचे की बट से हमला करके सिर फोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर नगदी भी छीन ले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना आरसी मिशन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
जावेद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मोहल्ले में पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाता है। वह रात में अपनी दुकान बंद करने जा रहा था, तभी मोहल्ले के इमरान और फुरकान दुकान पर आ गए। दोनों पुराने झगड़े की बात को लेकर झगड़ने लगे। विरोध करने पर उसके सिर पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और कान से चोट लग गई। हमलावर उसकी जेब में रखे नौ सौ रुपये भी निकाल ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।